Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

छोटी सिंधी कॉलोनी में पहली बार होलिका दहन का आयोजन

1 min read
Text Size:

-कुएं को बचाने के लिए नवाचार से जागरूकता
अनोखा तीर, हरदा। शहर की छोटी सिंधी कॉलोनी में पहली बार होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा समरता होली मनाई जाएगी और जल संकट को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य प्राचीन धरोहर शिव पिंडी कुएं को सुरक्षित करने के लिए लोगों से अपील करना है। आयोजकों ने बताया कि होली उत्सव के माध्यम से जल संरक्षण और कुएं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। बच्चों द्वारा सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। यह आयोजन बाल समिति के रुद्र सैनी, राज सदीवाल, गौरी चौहान, राजा, दक्ष कहार, केप्तान चौहान, अमन, सागर और सुरेन्द्र द्वारा पहली बार किया जा रहा है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply