Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

खाटू श्याम मंदिर हरदा के लिए आज निकलेगी निशान पदयात्रा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। फागुन एकादशी के पावन अवसर पर  खाटू श्याम परिवार के भक्तों द्वारा द्वितीय भव्य पैदल निशान यात्रा शुक्रवार सुबह 7.30 बजे कान्हा बाबा धाम से रवाना होगी। यात्रा को लेकर पिछले आठ दिनों से जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार को बाबा का रथ आकर्षक रूप से सजाया गया।  समिति के नीरज राठौर, आशीष मालवीय एवं अमित सोलंकी ने बताया कि ग्राम के बाजार चौक स्थित श्याम कुटी पर ध्वज-निशान पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। पदयात्रा मनयाखेड़ी, भाटपरिटीया, डबल फाटक होते हुए हरदा की प्रताप सिटी कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा तथा महिलाएं लाल व गुलाबी साड़ियों में नजर आएंगी। भक्तों के हाथों में बाबा के ध्वज-निशान रहेंगे और सुंदर भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते आगे बढ़ेंगे। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालु बाबा को निशान अर्पित कर विधिवत आरती-पूजन करेंगे। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply