Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए कॉलोनी अध्यक्षों की बैठक

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में कॉलोनियों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बुधवार को थाना कोतवाली परिसर में शहर के आउटर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कॉलोनी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, रात्रिकालीन चौकीदार नियुक्त करने, सूने मकानों की नियमित निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित कॉलोनी अध्यक्षों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही बेहतर समन्वय और त्वरित सूचना के आदान-प्रदान के लिए संबंधित बीट प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी साझा किए गए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply