Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

 एलबीएस कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

2 min read
Text Size:

-27 विद्यार्थियों का चयन
अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा में बुधवार को सफलतापूर्वक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना तथा कंपनियों की आवश्यकतानुसार योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करना था। सेक्टर प्लेसमेंट पार्टनर्स द्वारा 200 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न करने के लिए कैंपस प्लेसमेंट का विधिवत आयोजन किया गया। इस अभियान में स्टारविन परफेक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, वापी (गुजरात), एमरेल्ड टेक्नोलॉजी भूसारी (पुणे), ए आर ग्रुप (हरदा), लर्न-कोच (मुंबई), अन्नपूर्णा फाइनेंस (इंदौर), औषध काउ बेस्ड नेचुरल प्रोडक्ट (हरदा) तथा उत्तम सीड्स (खंडवा) सहित प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता रही। कंपनियों ने समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 45 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिनमें से 27 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में अंतिम रूप से चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में अयान खान, प्रबुद्ध दुबे, शिवम रावत, भूमिका बड़ोदिया, महिमा भाटी, वेदांत गौर, नेहा बिजगावने, दीप्ति गुर्जर, अथर्व जोशी, सलोनी गौर, राज मानकर, नुपूर बनिक, अंकित गौर, उमेर रायन, तानिया झिंझोरे, यश जाट, तेजराम, परमानंद निवारे और अंकित गुर्जर शामिल रहे। इनमें से कुछ विद्यार्थियों का एक से अधिक कंपनियों में भी चयन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का परिणाम बताया। महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल ने जानकारी दी कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

45 Views
What do you think?

Leave a Reply