अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। म.प्र. शासन एवं कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में विकासखंड हरदा की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कृषि रथ का संचालन 11 फरवरी 2026 तक किया गया। कृषि रथ के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि विभाग एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा कृषकों से सीधा संपर्क कर ई-विकास प्रणाली से उर्वरक क्रय करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नरवाई प्रबंधन, ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के स्थान पर उडद, मूंगफली, तिल आदि फसलो को प्रोत्साहन, प्राकृतिक व जैविक कृषि करने हेतु प्रोत्साहित, मृदा स्वास्थ कार्ड के आधार पर उर्वरकों की संतुलित मात्रा का उपयोग करने और भूमि पर बोई गई फसल अनुसार सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग करने तथा विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही किसानों को समसामयिक सलाह भी प्रदान की गई। बुधवार को हरदा विकासखंड की ग्राम पंचायत पिडगांव, अबगाँवखुर्द, डगावानीमा में कृषि रथ का संचालन तथा ग्राम पंचायत डगावानीमा में कृषि रथ का समापन किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती जयश्री राजपूत, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सुश्री रचना पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अतुल यादव, कृषि विकास अधिकारी गणेश रजने, ललित पटेल एवं किसान भाई उपस्थित थे।
कृषि रथ के माध्यम से किसानों को किया जागरुक

114 Views


