विद्युत पेंशनर्स ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर बुधवार को मुख्यालय पर वृत्त कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया गया। धरना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ शाखा के अध्यक्ष प्रकाश सावनेर ने बताया कि धरना प्रदर्शन पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर किया गया है। जिसमें पेंशन की गांरटी एवं पेंशन भुगतान शासकीय कोषालय से करने की व्यवस्था प्रमुख मांग है। वहीं  महंगाई राहत का भुगतान केन्द्र के समान एवं तिथि से किए जाने की मांग रखी है। प्रदर्शन के बाद मांगों के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री  के नाम एक ज्ञापन विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक को सौंपा गया। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ  के सचिव पी.सी राजपूत ने बताया कि धरना प्रदर्शन में लगभग 100 से अधिक विद्युत मंडल के पेंशनर्स उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपते समय एस.के पगारे, डी.बी मोरछले, हरीश चौरे, रामदीन सेजकर, शंकरसिंह राजपूत, सतीश साकल्ले, दिनेश गुर्जर, के. एल प्रजापति, मदन छापरे, ग्यारसीराम गौर, मूरतसिंह, संतोष बघेल, जी. के राजवैद्य, बी.एस संचार, ए.के सोनी, रामाधार गुर्जर, डी.आर चौहान, जगदीश पंवार सहित अन्य पेंशनर्स  उपस्थित रहे।

77 Views

Leave a Reply