भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के उपाध्यक्ष बने वशिष्ठ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के संभागीय अध्यक्ष अधिवक्ता  क्रांति कुमार जैसानी की अनुशंसा पर एडवोकेट अनिल कुमार वशिष्ठ, को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिवक्ता हितों के प्रति उनकी समर्पण भावना, निष्ठा एवं सतत लगन को दृष्टिगत रखते हुए यह मनोनयन हुआ है। मंच ने विश्वास जताया है कि श्री वशिष्ठ इस महत्वपूर्ण दायित्व का बखूवी निर्वहन करेंगे। इस नियुक्ति पर अधिवक्ताओं ने अनिल वशिष्ठ को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं मनोनयन संबंधी प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया है। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर यादव, प्रदीप पांडे, राशिद राइन, अजय व्यास,  संदीप स्वामी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

51 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!