अवैध शराब के विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 16 प्रकरण दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के बुधवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध तथा होटल व ढाबों पर मदिरापान की रोकथाम के लिए कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा जिले के वृत टिमरनी अंतर्गत ग्राम मोहनपुरा, रहटगांव, बढ़झिरी, सिंगोड़ा, मगरधा, जायसवाल ढाबा टिमरनी, मगरधा, आदिवासी ढाबा मगरधा व नकवाड़ा, वृत हरदा अंतर्गत ग्राम कुकरावद, नहाड़िया, बैरागढ़, पीलियाखाल, खेड़ीपुरा, सरदार मोहल्ला, जलसा ढाबा, राजपूत ढाबा, पंचतारा ढाबा, मारवाड़ी राजस्थानी ढाबा, होटल रूद्राक्ष, होटल बागवान, होटल मानसरोवर, होटल हेरिटेज हरदा तथा वृत खिरकिया अंतर्गत धनवाड़ा, ठाकुर ढाबा पड़वा, ठाकुर ढाबा सिराली, पप्पू दा ढाबा सिराली, रोलगांव व सुल्तान में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 81 पाव देशी प्लेन शराब, 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1090 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 16 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 119875 रूपये है।

152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!