Skip to content
Sunday, 22 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि  का वितरण आज

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वी किस्त किसानों के खाते में अंतरित करेंगे। इस दिवस को किसान सम्मान समारोह दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि किसानों को तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। उन्होने जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सविता झानिया को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार ब्लॉक व तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

272 Views
272 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply