अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छोटी हरदा में हाईवे पुलिया के नीचे एक व्यक्ति लोहे का धारदार बक्का लिए आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और व्यक्ति को पकड़ा। जिसके कब्जे से लोहे का एक धरदार बक्का मिला जिसे जप्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कपिल पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा उम्र 55 साल निवासी गली नंबर 03 दूध डेयरी है। जिसको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया है। उक्त कार्यवही में थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मरस्कोले, उपनिरीक्षक आदित्य करदाते, प्रआर राकेश चौरासे, आरक्षक संजू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धारदार हथियार लहराते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा

215 Views




