अनोखा तीर, हरदा। समग्र शिक्षा अभियान द्वारा संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास में शुक्रवार को बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ.पीएन छलोत्रे द्वारा किया गया। छात्रों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सहायक वार्डन आरएल रावत उपस्थित रहे। डॉ.छलोत्रे ने हॉस्टल की साफ सफाई व व्यवस्था को बेहतर बताया।






