Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

नि:शुल्क साईकल वितरण योजना अंतर्गत 29 विद्यार्थियों को मिली सायकल

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2015 में नि:शुल्क साईकल वितरण योजना का शुभारम्भ किया गया था। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के उन छात्रों को निशुल्क साइकिल वितरित की जाती है, जो शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 एवं 9 में अध्ययनरत है। यह साईकल बच्चों को शैक्षणिक सत्र शुरू होते हंै तब मिलना चाहिए, लेकिन बच्चों ने पूरे शैक्षणिक सत्र पैदल आकर पढ़ाई की ओर अब वार्षिक परीक्षा के कुछ दिन पूर्व बच्चों को साईकल वितरित की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालागांव में 29 छात्र-छात्राओं को सत्र 2024-25 की साइकिल का वितरण भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र भाटी द्वारा किया गया। संकुल प्राचार्य आरएस वर्मा ने बताया कि एडमिशन के समय समग्र डेटाबेस में जो छात्र का पता होगा उसी को उसका ग्राम माना जाएगा एवं पता बदलने पर छात्र योजना का लाभ प्राप्त करने का पात्र नहीं होगा। वह छात्र जो कक्षा 6वी में अध्ययनरत है उनको 18 इंच की साइकिल प्रदान की जाती है एवं वे छात्र जो कक्षा 9वी में अध्ययनरत है उनको 20 इंच की साइकिल प्रदान की जाती है। वे सभी छात्र जिनके विद्यालय से उनके घर की दूरी 2 किलोमीटर से अधिक है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। मध्यप्रदेश निशुल्क साइकिल वितरण योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश ग्रामीण क्षेत्र के उन छात्रों को निशुल्क साइकिल वितरित करना है जो शासकीय विद्यालयों में कक्षा छठी एवं नवी में अध्ययनरत है। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष नटवरलाल भाटी, प्रेमनारायण गौर, सरपंच क्षमा सेजकर, उपसरपंच संतोष गौर, अजय गुप्ता, आलोक बिल्लोरे, बलराम बघेल, सुरेंद्र चौहान, अमजद खान, मोहित सोनी, सोनीका गौर, पंकज, पवन राठौर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रिंकू पवार द्वारा किया गया। आभार पूर्व प्राचार्य कमलेश पारे ने व्यक्त किया।

505 Views

Leave a Reply