Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

ऑनलाइन बिल सुधार प्रक्रिया लागू, समय सीमा में होगा निराकरण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। क्या आपको बिजली बिल के संबंध में कोई शिकायत है? अगर हॉं, तो अब न तो बिजली कार्यालय जाना पड़ेगा और न ही शिकायत हल होने में लगने वाले समय से परेशान होने की जरूरत है। अब मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी सभी शिकायतों को हल करने के लिए ऑनलाइन बिल सुधार प्रक्रिया लागू कर दी गयी है। अब उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायत के संबंध में ऑनलाइन आवेदन करने पर उसका हल किया जाएगा। इस संबंध में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के आईटी अनुभाग द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गयी है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अब उपभोक्ताओं की आंकलित खपत, अधिक राशि के बिल, गलत बिल जारी होने संबंधी इत्यादि शिकायतों को निर्धारित समयावधि में हल किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं का समय भी बचेगा और कंपनी की पारदर्शी सेवा का लाभ भी मिल सकेगा।

323 Views
What do you think?

Leave a Reply