Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सामरधा-रेवापुर उपनहर का सन्शोधित ओसरा बंदी का कार्यक्रम जारी

1 min read
Text Size:
हरदा– कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सम्भाग हरदा डी.के. सिंह ने बताया कि सामरधा-रेवापुर उपनहर का सन्शोधित ओसरा बंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रहटाखुर्द, दिनकरपुरा व बूँदड़ा उपनहर मंगलवार शाम 6 बजे से शुक्रवार सुबह 6 तक बंद रहेगी। कुकरावद, छिदगांव, कनगावं व भीलगाव उपनहर शुक्रवार शाम 6 से रविवार सुबह 6 तक बंद रहेगी। इसी प्रकार खिड़की, सौताड़ा उपनहर रविवार शाम 6 से सोमवार सुबह 6 तक बंद रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किये बगैर सिंचाई पंप नहीं चलावें। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन अथवा पंप बंद करने की कार्यवाही की जावेगी। पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बड़ी उपशाखाओं में ओसरा बंदी कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकेगा। माचक उपनहर, उपसंभाग खिरकिया के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार ओसराबंदी कार्यक्रम पृथक से लागू किया जावेगा।
237 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply