परिवहन कार्यालय में आज, तथा आदर्श कॉलेज में 23 को शिविर लगाकर बनाएंगे लर्निंग लाइसेंस
हरदा- मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत 22 जनवरी बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय हरदा में एवं 23 जनवरी को आदर्श कॉलेज हरदा में लर्निंग लायसेंस शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि शिविर मे महिला आवेदको के म.प्र. शासन की योजना अनुसार निःशुल्क व पुरुष आवेदको के शासन द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर लर्निंग लायसेंस बनाये जायेंगे। जिसका समय सुबह 11 बजे से 4 बजे तक रहेगा