Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

छेड़छाड़ कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे शहर के नेहरू स्टेडियम के पास लोगों ने एक मनचले युवक की पिटाई कर दी। पीटाई में युवक घायल हो गया जिसे डायल १०० ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी अनुसार वैभव पिता अशोक कुमार आठनेर उम्र २६ वर्ष को लोगों ने नेहरू स्टेडियम के पास वहां से गुजर रही युवतियों से छेड़छाड करते देखा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद घायल युवक को डायल १०० को बुलाकर सौंप दिया गया। डायल १०० ने युवक को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

272 Views
What do you think?

Leave a Reply