Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सभी अधिकारी कर्मचारी अपनी समग्र आईडी की पोर्टल पर प्रविष्टि कराएं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। वित्त विभाग की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली के अंतर्गत सभी शासकीय सेवकों की जानकारी का सत्यापन समग्र आईडी से किया जाएगा एवं वेतन भुगतान ‘आधार सक्षम भुगतान प्रणालीÓ के माध्यम से किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया ने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारीयों को निर्देशित किया कि वे पोर्टल पर समग्र आईडी की प्रविष्टि का कार्य 28 फरवरी तक पूर्ण कर, कार्य पूर्णता का प्रमाण पत्र जिला कोषालय अधिकारी को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिला कोषालय अधिकारी श्री सिसोदिया ने बताया कि सभी शासकीय सेवकों का दायित्व होगा कि वह आईएफएमआईएस के अंतर्गत एम्पलाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टि कर जानकारी सत्यापित करें। आईएफएमआईएस में समग्र आईडी की प्रविष्टि एवं सत्यापन से पूर्व सभी शासकीय सेवकों द्वारा उनकी समग्र आईडी का पंजीयन/अद्यतन एवं आधार से लिंक समग्र पोर्टल के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिस बैंक खाते में वेतन प्राप्त हो रहा है, उस बैंक खाते को आधार से भी आवश्यक रूप से लिंक कराया जाए। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में नियमित शासकीय सेवकों के लिये समग्र आईडी की प्रविष्टि की कार्यवाही की जाएगी तथा द्वितीय चरण में मानदेय, संविदा, दैनिक वेतनभोगी शासकीय सेवकों को भी समग्र आईडी प्रविष्टि कार्य करना होगा।

380 Views
What do you think?

Leave a Reply