Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए करें आवेदन  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए संभागीय मुख्यालयों पर सर्व सुविधायुक्त आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में नि:शुल्क अध्ययन, राष्ट्रीय स्तर की जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ आवास, भोजन, गणवेश, खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियॉं की सुविधाऐं उपलब्ध हैं। ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय नर्मदापुरम में सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति के 36 बालक तथा 36 बालिकाओं अन्य वर्गों के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के 4 बालक तथा 4 बालिकाओं के प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। नर्मदापुरम संभाग का ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय बीटीआई रोड पर सर्व सुविधायुक्त विद्यालय भवन में संचालित है। इस विद्यालय की कक्षा 6 के लिए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश के लिए 18 फरवरी 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि आवेदन में कोई संशोधन किया जाना आवश्यंक हो तो उसे 27 जनवरी 2025 तक किया जा सकेगा। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 10 फरवरी 2025 तक से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

718 Views
What do you think?

Leave a Reply