Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज अयोध्या राम मंदिर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मनाएगा

1 min read
Text Size:

 

–22 जनवरी को होगा संगीतमय रामरक्षा स्तोत्र पाठ एवं हनुमान चालीसा  

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा अयोध्या में विगत वर्ष हुए राम मंदिर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। संगठन के महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि 22 जनवरी बुधवार को गुर्जर छात्रावास के पास स्थित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में शाम 6 बजे से संगीतमय रामरक्षा स्रोत एवं हनुमान चालीसा होगी, इसके बाद महाआरती होगी। संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि इस दिवस पर सभी सनातनियों से घर द्वार पर वंदनवार एवं दीप प्रज्वलन करने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी से आयोजन सफल बनाने का आग्रह किया है।

539 Views
What do you think?

Leave a Reply