Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मप्र जन अभियान परिषद ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

2 min read
Text Size:

 

–उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता हुए सम्मानित

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला हरदा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। जिसमें मुख्यमंत्री समुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राएं एवं प्रस्फुटन समिति, नवाकंर संस्थाएं सहित सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ.आनंद मजूमदार थे। कार्यक्रम में जिला समन्वयक संदीप गौहर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गायत्री परिवार के संतोष मालवीय ने बताया कि स्वामी जी युग पुरुष थे, जिन्होंने अपनी क्षमता को विकसित करने हेतु स्वामी जी द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम भारत वर्ष का प्रतिपादन किया। भाई भाई का दुश्मन बन गया है लेकिन उनके लेख का अनुसरण करें तो जीवन बदल सकता है। यहीं उनके विचारो को सिर्फ ध्यान लगाकर करने से ही कार्य पूर्ण हो सकते हंै। मुख्य वक्ता डॉ आनंद मजूमदार ने कहा कि संगति आपको ऊंचा उठा भी सकती है और यह आप की ऊंचाई से गिरा भी सकती है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत ने कहा कि आपका कार्य देश के हित में एवं अहित में भी हो सकता है। लेकिन आपको तय करना है कि हमारा कार्य सही है। विशेष अतिथि भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने कहा कि विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्र ीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। विशेष अतिथि हार्टफुलनेश संस्था के डॉ गौरव पारुलकर ने कहा कि यदि स्वामी जी कर सकते है तो क्या हम नही कर सकते। स्वामी जी आदर्शवादी व्यक्ति थे जो हमारे प्रेरणापुरुष बने। ततपश्चात स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर परामर्शदाता दीनबंधु गौर ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 15 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज गुर्जर एवं आभार विकासखण्ड समन्वयक राकेश वर्मा ने व्यक्त किया। इस दौरान समाजसेवी सुभाष शुक्ला, विकासखण्ड समन्वयक विनीता शाह, अनुपम भारद्वाज सहित मेन्टर्स, नवांकुर संस्था, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

408 Views
What do you think?

Leave a Reply