Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

दिव्यांगों व वृद्धजनों के लिए आज टिमरनी में लगेगा शिविर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की एडिप एवं वयोश्री योजना तहत जिले के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर सहायक उपकरण पहचान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उप संचालक कमलेश सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत टिमरनी में 16 जनवरी को सहायक उपकरण पहचान शिविर आयोजित किया जाएगा जबकि 17 जनवरी को जनपद पंचायत हरदा में प्रात: 11 बजे से शिविर आयोजित होगा। इन शिविरों में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, मोट्रेड ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन व ब्लाइन्ड स्टिक आदि के लिये चिन्हित किया जाएगा। इसी प्रकार शिविर में वृद्धजनों को छड़ी कोहिनी बैसाखी, वाकर, ट्राईपॉड, क्वाडपॉड, व्हील चेयर, कान की मशीन एवं चश्में के लिए चिन्हित किया जाएगा।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply