Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

विधायक दोगने ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बुधवार को ग्राम मगरधा पहुंचकर ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। ग्रामीणजनों द्वारा हरदा विधायक को ग्राम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर हरदा विधायक द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामिणजनों की समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात विधायक डॉ. दोगने ग्राम में हिन्दु-मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब मगरधा द्वारा आयोजित ओपन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पहुंचकर क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी एवं प्रतियोगिता की ईनामी राशि प्रदान की साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान हरदा विधायक डॉ. दोगने के साथ जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, राघवेन्द्र पारे, शशिकांत वर्मा, सत्यनारायण राजपूत, मदन गौर, ज्ञानदास गुर्जर, महेश राठौर, जुगल किशोर गौर, शैतान सिंह राजपूत, फजलू खां, नितिन जोशी, रामचन्द्र कटारिया, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

312 Views
What do you think?

Leave a Reply