Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नर्मदा किनारे के गौला-मैदा मार्ग पर हरे वृक्षों की अवैध कटाई

1 min read
Text Size:

 

-सैकड़ो पेड़ों पर चलवा दी आरा व कुल्हाड़ी, पर्यावरण हो रहा प्रदूषित

अनोखा तीर, हंडिया। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार पर्यावरण को लेकर वृक्षारोपण कर करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही हैं। वही दूसरी तरफ जंगल विनाशक अपना हित साधते हुए सैकड़ो की संख्या में कुछ किसान वृक्षों पर कुल्हाड़ी तथा आरा मशीन चलाकर शासन की यह योजनाओं को आईना दिखा रहे हैं। ऐसा ही मामला गबला- मेदा ग्राम के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के दोनों साइड लगे हरे भरे पेड़ों का है, जहां कुछ किसानों ने बिना तहसील के परिमशन के पेड़ों पर आरा मशीन व कुल्हाडी से कत्ल कर उन्हें धराशाही कर दिया है। लेकिन आज तक किसी भी सक्षम अधिकारी ने इस बात कि तहकीकात नहीं की गई है। उधर जानकारों की माने तो उन सारी पेड़ों की लकड़ियों से मार्ग पर स्थित ईटों के अवैध भट्टो में ईट पकाने के लिए भट्टो के संचालक इसका उपयोग कर रहे हैं। जिससे नर्मदा का सौन्दर्य और पर्यावरण भी प्रदूषित किया जा रहा है और जिला के जिम्मेदार कुम्भकर्ण की नींद से अभी तक नहीं जागे हैं।

402 Views
What do you think?

Leave a Reply