Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में हुई किक्रेट प्रतियोगिता

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, टिमरनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिमरनी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुरुप खेलो भारत के माध्यम से नगर खेल महाकुंभ के अनुरुप किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसमें नगर के सभी विद्यालय की टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रोशनलाल भारती, अधिवक्ता हिमांशु बंसल, सागर तिवारी अधिवक्ता राहुल सोमवंशी ने स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। नारियल फोड़कर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। पहला मैच उत्कृष्ट विद्यालय एवं सरस्वती विद्यालय के बीच हुआ। उत्कृष्ट विद्यालय ने पहले वेटिंग करके 48 रन बनाए, जिसका पीछा कर सरस्वती विद्यालय ने जीत दर्ज की। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुधन मानकर, नगर अध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर उपाध्यक्ष अमितराव पालवे, नगर के सक्रिय कार्यकर्ता अरविंद गुर्जर, कृष्णा कुशवाहा, दीपेश कौशल, सागर कौशल, रोहित गौर, आदित्य नायर, पृथ्वीराज चौहान, मंथन जैन, हर्षित राजपूत आदि उपस्थित रहे।

283 Views
What do you think?

Leave a Reply