Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रान्ति पर्व…

2 min read
Text Size:

 

–नर्मदा स्नान और पूजा-पाठ से हुई शुरूआत

-सुबह से आसामन में दिखाई देने लगी रंग-बिरंगी पतंगे

अनोखा तीर, हरदा। स्नान-दान का पावन पर्व मकर संक्रान्ति मंगलवार को श्रद्धा के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बादल और शीतभरी हवा के बावजूद लोगों ने नर्मदा मेें स्नान कर मंदिरों में पूजन-पाठ तथा तिल-गुड़ का भोग लगाकर जरूरतमंदों को अन्नदान के साथ पर्व की शुरूआत की। सुबह से ही आसामान में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती दिखाई दी। पतंगों के उड़ने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। मकर संक्रान्ति के चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई आयोजन भी हुए। लोगों ने बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह से परिवार सहित मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया। लोगों ने एक-दुसरे को तील के लडडू देकर पर्व की बधाई और शुभकानाएं दी। बच्चे सुबह से ही रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर छतों पर व मैदान में पतंग उड़ाने में मशगूल हो गए हैं। जिले के हंडिया, गोयत, छिपानेर समेत अन्य नर्मदा घाटों पर लोगों ने स्नान किया। दोपहर में चावल, दाल मिश्रित खिचड़ी खाने की मान्यता है। जिसके नाते घर- घर खिचड़ी बनाई गई। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। चली आ रही परंपरा के अनुसार लोगों ने बहू-बेटियों को खिचड़ी भेजने का काम किया। शहर में जगह-जगह पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply