Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मौर्य बने तहसील अध्यक्ष  

1 min read
Text Size:

 

 

-महाराणा सेना का विस्तार, करताना ब्लॉक का गठन  

अनोखा तीर, टिमरनी। रविवार को राजपूत छात्रवास टिमरनी में महाराणा सेना तहसील टिमरनी का टीम का गठन हुआ। सेना के स्थापना राजेन्द्रसिंह राणा व अतिथि जनों ने स्वामी विवेकानंद व महाराणा प्रताप, भारत माता की फोटो पर दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ग्राम स्तर पर टीम को मजबूत तथा समाज को ओर मजबूत बनना साथ ही पर्यावरण पर कार्य करने की बात रखी गयी। टिमरनी के महाराणा सेना टिमरनी तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मौर्य, उपाध्यक्ष रोहित कलम, देवेन्द्र राजपूत, सचिव भागवत सिंह राजपूत, सगठन मंत्री खुमान सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी शुभम राजपूत को बनाया गया। साथ ही ग्राम करताना के ब्लाक अध्यक्ष विशाल राजपूत बनाया गया। इस दौरान राजपूत परिषद टिमरनी अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, पदम राजपूत, विजयसिंह राजपूत अन्य राजपूत समाज व महाराणा सेवा के प्रदेश तथा संभाग पदाधिकारी के लोग मौजूद रहे।

471 Views
What do you think?

Leave a Reply