Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जीवन साथी की तलाश…

2 min read
Text Size:

 

–मंच पर दिया परिचय, बताई अपनी पसंद

-अग्रवाल समाज का युवक-युवति परिचय सम्मेलन संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। शहर के सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में रविवार को समाज का 28वां अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ। इसमें तीन राज्यों से युवाओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में 550 युवक और 250 युवतियों ने अपनी एंट्रीज दर्ज कराईं। सम्मेलन में युवतियों एवं युवकों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और अपनी भावी जीवनसाथी के रूप में पसंद भी बताई। परिचय सम्मेलन का शुभारंभ सिराली अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल, रहटगांव अध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल, मारवाड़ी न्यास ट्रस्ट के टस्ट्री गिरिजाशंकर अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

विभिन्न राज्यों से पहुंचे सामाजिक बंधु

मध्य प्रदेश के हरदा, खंडवा, इंदौर, भोपाल, पिपरिया, गाडरवाड़ा, जबलपुर के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से भी लोग शामिल हुए। समाज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन का २८वां आयोजन है। हरदा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन में हर वर्ष बड़ी तादाद में संबंध होते हैं। परिचय होगा तो संबंध होगा की तर्ज पर आयोजित इस सम्मेलन में नवयुवक एवं नव युवतियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। एक-दो दिन में 10-15 रिश्ते तय होने की संभावना है। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडित मुरलीधर व्यास ने युवक-युवतियों की कुंडली का मिलान किया। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज सभी वर्गों को नई दिशा दिखाने का काम कर रहा है और अन्य समाजों को भी ऐसे आयोजन करने चाहिए।

419 Views
What do you think?

Leave a Reply