Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पुलिस कप्तान ने किया जनरल परेड का निरीक्षण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशानुसार पुलिस लाईन ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने परेड के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह जवानों में एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शस्त्र कवायद और फिटनेस को बेहतर बनाता है। परेड के माध्यम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का भी अवसर मिलता है। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए टोली वार परेड अभ्यास कराया । जनरल परेड में पुलिस लाईन का बल, एम.टी शाखा, थाना यातायात, अजाक, कोतवाली, सिविल लाईन , रहटगांव, सिराली, हंडिया, टिमरनी ,छीपाबड़, पुलिस कन्ट्रोल रुम, महिला थाना, रेडियो शाखा, डीपीओ कार्यालय और डीएसबी शाखा के 52 पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। परेड का संचालन रक्षित निरीक्षक संदीप सुनेश ने किया। परेड समाप्ति पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया। वाहन शाखा प्रभारी को वाहनों के रख- रखाव एवं मेनटेन्स हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस लाईन स्थित आर्म्स शाखा एवं स्टोर शाखा का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे ने कहा कि परेड करवाने से पुलिस कर्मियों में टीम वर्क की भावना बढ़ती हैं और पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता एवं अनुशासन में सुधार आता हैं।

 

159 Views
What do you think?

Leave a Reply