Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

नांदनेर का बहुचर्चित जुआं फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

2 min read
Text Size:

– 12 आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख का मशरूका जप्त

अनोखा तीर/बुधनी। शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नांदनेर का बहु चर्चित जुआं फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। आपको बता दें कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि नांदनेर में जुआं चल रहा है। मुखबीर की सूचना पर शाहगंज पुलिस ने गुरुवार देर रात जुएं की फड़ पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। जिसमें मौके से 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं करीब 13 चार पहिया वाहन, 10 दोपहिया वाहन के साथ करीब 18 मोबाईल फोन जब्त करने में सफलता हासिलकी है। इस कार्यवाही में बुधनी एसडीओपी शशांक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर और थाना स्टॉफ ने पूरी कारवाई को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नांदनेर में लम्बे समय से जुएं की फड़ संचालित की जा रही थी। जिसमें मुखबीर की सूचना पर कल देर रात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुआं खेलते हुए करीब 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 3 लाख 90 हजार 940 रुपए नगदी समेत 18 मोबाईल फ़ोन, 13 चार पहिया वाहन के साथ 10 दो पहिया वाहन भी जप्त किए हैं। जिनकी कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है। इस कार्यवाही में शाहगंज ने पुलिस बड़ी सफलता हासिल की है।

425 Views
What do you think?

Leave a Reply