Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

बाईक अनियंत्रित होने से गिरा युवक घायल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम पोखरनी में एक युवक बाईक के अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गया। जिसमें युवक घायल हो गया जिसे स्थानीय रहवासियो ने एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नयापुरा निवासी मोंगिया पिता विश्राम उम्र 32 वर्ष अपने रिस्तेदार के घर कार्यक्रम में जा रहा था। तभी सुबह करीब साढ़े 9 बजे ग्राम पोखरनी के पास उसकी तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमे उसको गंभीर चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय रहवासियो ने एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply