Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

२० गुंडों की कराई शिनाख्ती परेड, अपराध नहीं करने की दिलाई शपथ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार की शाम पुलिस अधिक्षक अभिनव चौकसे ने सिविल लाईन थाने पर क्षेत्र के २० पंजीबद्ध अपराधियों को थाना हाजिर कर पुलिस स्टाप के सामने शिनाख्ती परेड़ कराई साथ ही आगे से अपराध नहीं करने और किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की शपथ भी दिलाई गई। सिविल लाईन थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि पुलिस अधिक्षक के आदेश पर थाना क्षेत्र के २० पंजीबद्ध अपराधियों को थाने में बुलाकर शिनाख्ती परेड़ कराई गई और आगे से अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अन्य थानों का स्टाप भी मौजूद रहा।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply