Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सरिता तोमर को हटाने की मांग

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। डॉ.बीआर अंबेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की प्रभारी प्राचार्य सरिता तोमर के अभद्रव्यवहार, तानाशाही टिप्पणी एवं पद का दुरुपयोग से त्रस्त शिक्षकों ने जिला कलेक्टर से लगाई गुहार। शिक्षकों का कहना है कि प्रभारी प्राचार्य सरिता तोमर के अभद्र व्यवहार अमर्यादित टिप्पणी, तानाशाही नौकरी से निकलवाने की धमकी देना, पद का दुरुपयोग कर प्रताड़ित करना, पक्षपात करना एवं शासकीय नियमों का उल्लंघन आए दिन किया जा रहा है, जिससे जिले की सर्वश्रेष्ठ संस्था उत्कृष्ट विद्यालय का वातावरण निरंतर उनके कार्यकाल में अत्यधिक दूषित अमानवीय एवं असुरक्षित होता जा रहा है। प्रभारी सरिता तोमर के विशेष कृपापात्र एवं सलाहकार रणनीतिकार अरविंद शर्मा माध्यमिक अतिशेष शिक्षक है। प्रभारी प्राचार्य द्वारा विगत तीन बार की समय सारणी में पक्षपात पूर्ण ढंग से कृपा पात्र शिक्षकों को मात्र एक, दो या चार और कुछ को तो एक भी कालखंड नहीं दिया गया और कुछ शिक्षकों को टारगेट कर 5, 6 कालखंड और अन्य अतिरिक्त कार्य जानबूझकर सौंपे जाते हैं। जो कि न्यायोचित नहीं है, जिससे संस्था में अनुशासनहीनता फैल रही है और कक्षा में विद्यार्थीयों द्वारा बम फोड़े जा रहें हैं। शिक्षा विभाग के नियम अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय का रिजल्ट 100 प्रतिशत होना चाहिए पर सरिता तोमर के कार्यकाल में 40 प्रतिशत से भी काम रहा त्रैमासिक परीक्षा का परिणाम। प्रभारी सरिता तोमर से उपरोक्त किसी भी बात को बोलते हैं तो प्रभारी एवं अरविंद शर्मा द्वारा शिक्षकों को अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित किया जाता है, जिसकी जानकारी मौखिक व लिखित रूप से समय-समय पर शिक्षा अधिकारियों को दे चुके हैं, परंतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समझाने के बाद भी प्रभारी के कार्य व्यवहार पक्षपात पूर्ण रवैया, प्रताड़ित करना, षड्यंत्र करना, पद का दुरुपयोग, धमकी देना, अपमान करना एवं आतंक के कारण कुछ स्टाफ मेंबर मजबूर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने जिला कलेक्टर कार्यालय में अपना आक्रोश व्यक्त किया।

519 Views
What do you think?

Leave a Reply