Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मतदाता शिक्षा व जागरूकता के लिए दिया जाएगा ‘नेशनल मीडिया अवार्ड

2 min read
Text Size:

 

–मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे

अनोखा तीर, हरदा। मतदाता शिक्षा और जागरूकता के लिए सर्वोत्तम अभियान चलाने वाले मीडिया संस्थानों को भारत निर्वाचन आयोग नेशनल मीडिया अवार्ड-2024 चार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान करेगा। आयोग ने 10 दिसम्बर 2024 तक संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे ने बताया कि मतदाता शिक्षा और मतदान जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान के लिये नेशनल मीडिया अवार्ड-2024 प्रदान किए जाएंगे। ये पुरस्कार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने और मतदान के प्रति जागरूकता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये चलाये जा रहे उत्कृष्ट अभियानों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाएंगे। मीडिया संस्थानों को ये पुरस्कार चार श्रेणियों प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और ऑनलाइन इंटरनेट सोशल मीडिया श्रेणियों में पृथक-पृथक दिए जाएंगे। वर्ष 2024 में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मीडिया संस्थानों द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न चार श्रेणियों में अपने प्रस्ताव भेजने होंगे। प्रस्ताव ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से भेजे जा सकते हैं। सभी नामांकनों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित जूरी द्वारा विचार कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। नेशनल मीडिया अवार्ड-2024 से संबंधित विस्तृत विवरण कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रस्ताव राजेश कुमार सिंह, अंडर सेक्रेटरी कम्युनिकेशन इलेक्शन कमीशन ऑफ इण्डिया, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली 110001 पर भेजे जा सकते हैं।

220 Views
What do you think?

Leave a Reply