नगर रक्षा समिति का पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को जिले के छीपाबड़ थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अति पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति अतिरिक्त, श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी रॉबर्ट गिरवाल, खिरकिया, रजनी सिंह गुर्जर रक्षित निरीक्षक हरदा, डॉक्टर आर. के. विश्वकर्मा छीपाबड़ द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के तत्वाधान में महिलाओं व बालिकाओं पर होने वाली यौन हिंसा की रोकथाम हेतु नगर रक्षा समिति की क्षमता विकास के लिए किए जाने हेतु सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपनिरीक्षक प्रियंका पाठक द्वारा महिला व बालिका हिंसा के क्षेत्र में बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम में किस प्रकार ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का उपयोग किया जाए एवं उन्हें जेंडर वेस वायलेंस, बाल सुरक्षा महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि किस प्रकार यौन हिंसा के खिलाफ जन जागृति विकसित कर मोहल्ला व वार्ड स्तर पर गुड टच- बेड टच तथा यौन हिंसा के विरोध में सचेत करें व प्रेरित करे। साथ ही ग्राम रक्षा समिति के सदस्य पुलिस के सहयोग से सामाजिक सुरक्षा हेतु यौन हिंसा की रोकथाम में सहायता कर सकते हैं। डॉक्टर द्वारा ग्राम रक्षा के सदस्यों को सीपीआर एवम प्राथमिक उपचार के संबंध में बताया। अंत मे पुलिस अधीक्षक द्वारा समिति के सदस्यों को टीशर्ट कैप विसिल अन्य सामग्री का वितरण किया गया। इस आयोजन में थाना प्रभारी मुकेश गौर, उपनिरीक्षक प्रियंका पाठक एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

759 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!