आयकर अधिकारी का जीव प्रेम-कल्टीवेटर में घायल हुए सांप का किया उपचार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। बुधवार को करीबी ग्राम खमगांव में एक साड़े सात फीट लंबा घोड़ापछाड़ सांप खेत में कल्टीवेटर करते समय घायल हो गया, जिसकी जानकारी आयकर अधिकारी, जीव एवं प्रकृति प्रेमी शेरसिंह गिन्नारे को दी गई, तो वह तुरंत खेत में पहुंच गए एवं घायल सांप को अपने फ़ार्म हाउस पर लाकर उसका प्राथमिक उपचार किया। श्री गिन्नारे ने बताया कि सांप को चोट बहुत गहरी है, इसलिए उपचार हेतु किसी विशेषज्ञ वेटेनरी डॉक्टर को दिखाना होगा, तब इसकी जान बच सकती है। साथ ही गिन्नारे ने बताया कि यह सर्प कृषि मित्र जीव की श्रेणी में आकर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की अनुसूची एक में चिन्हित है एवं इसमें जहर नहीं होता। यह रोज एक दो चूहे खाता है, इसलिए कृषक मित्र कहलाता है। इस सर्प में ताकत बहुत होती है एवं इसकी स्पीड बहुत तेज होती है। यह लगभग 11 फ़िट तक लंबा हो सकता है। गौरतलब है कि इसके पहले भी श्री गिन्नारे अनेक बार जीव जंतुओं को बचाकर वन विभाग की मदद से नया जीवन दे चुके हैं।

Views Today: 2

Total Views: 312

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!