Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें और व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग करें और इन स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर सप्ताह पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण किया जाए और निरीक्षण पंजी में टीप दर्ज करें। कलेक्टर श्री सिंह ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के लिए रंगीन चित्रों के माध्यम से शिक्षित करें। उन्होने कहा कि प्री-प्रायमरी ‘अरूण कक्षाÓ के सभी विद्यार्थियों की समग्र आईडी अगले एक सप्ताह में बनवायें। विभागीय योजनाओं की सही जानकारी न देने पर तीनों विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में बताया कि जिले में कुल 6 पीएम श्री विद्यालय स्वीकृत है जो कि सिराली, कायदा, चौकड़ी, खिरकिया, टेमागांव व हंडिया में संचालित हैं। इन स्कूलों में कुल 1847 विद्यार्थी पंजीबद्ध है। इनमें से हंडिया, चौकड़ी व टेमागांव के स्कूल के लिए 16.30-16.30 लाख रूपये लागत के अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत हो गए है। निर्माण कार्य के लिए टेण्डर प्रक्रिया जारी है।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply