Skip to content
Monday, 12 October 2026
खंडवा

ग्राम केलवा में 12 नवंबर को नि:शुल्‍क आयुष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर होगा आयोजित

2 min read
Text Size:

खण्डवा :  संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अटूटखास के ग्राम केलवा में माता चौक मंदिर पर आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 12 नवंबर को किया जायेगा। यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में आयुर्वेद तथा होम्‍योपैथी के चिकित्सकों द्वारा विभिन्न व्याधियों,जीवनशैली तथा मौसमजनित रोगों के लिए परामर्श तथा नि:शुल्क औषधि का वितरण किया जाएगा। आयुष विभाग द्वारा प्रत्‍येक माह आयुष ग्राम अटूटखास एवं निकटतम आबादी के ग्रामो में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

       जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य समस्त जन समुदाय को आयुषविधा द्वारा रोग उपचार, जीवनशैली जनित रोगों से बचाव, योगाभ्यास के प्रति जनजागरूकता तथा व्याधि विशेष में किन योगाभ्यास /आसनों तथा ध्यानप्र क्रिया का उपयोग कर स्वस्थ रहा जा सकता है इसकी जानकारी, घरेलू रसोई में देसी मसालों, औषधीय पौधों के प्रत्येक घर में रोपण के बारे में जानकारी तथा नैदानिक जांच जैसे रक्ताल्पता मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप से ग्रसित रोगियों की स्क्रीनिंग तथा उचित परामर्श देना है। शिविर के माध्‍यम से चिकनगुनिया, डेगुं, मलेरिया आदि से बचाव की औषधियों का भी वितरण किया जाएगा। समस्त जनसामान्य से आग्रह है कि 12 तारीख को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर आयुषविधा द्वारा उपचार का लाभ लें।

346 Views
What do you think?

Leave a Reply