वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये वृद्धाश्रम में कल लगेगा शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा :- आयुष्मान भारत योजना की पात्रता श्रेणी में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को शामिल किया गया है। इस आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तैयार करने के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने दिये है। इसी क्रम में 7 नवम्बर गुरूवार को हरदा के वृद्धाश्रम में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इस पंजीयन शिविर में आने वाले वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित होगा।

Views Today: 2

Total Views: 434

Leave a Reply

error: Content is protected !!