Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने वृद्धाश्रम में 7 नवम्बर को लगेगा शिविर

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आयुष्मान भारत योजना की पात्रता श्रेणी में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को शामिल किया गया है। इस आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तैयार करने के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने दिए है। इसी क्रम में 7 नवम्बर गुरूवार को हरदा के वृद्धाश्रम में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि इस पंजीयन शिविर में आने वाले वृद्धजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित होगा।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply