Skip to content
Friday, 16 October 2026
सीहोर

भाजपा ने राजपूत समाज की अस्मिता से किया खिलवाड़- इसलिए विद्रोह करने मजबूर हुआ

3 min read
Text Size:


निर्दलीय प्रत्याशी ने साधा भाजपा – कांग्रेस पर निशाना, करणी सेवा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए पूर्व सांसद पर आरोप


भैरुंदा (नसरुल्लागंज)।
बुधनी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में अजय सिंह राजपूत ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजपूत समाज की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। इसलिए मुझे चुनाव में उतरने का निर्णय लेना पड़ा। प्रेस वार्ता में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदर सिंह राणा भी मौजूद थे। निर्दलीय उम्मीदवार राजपूत ने कहा कि भाजपा ने राजपूत समाज एवं किसानों को धोखा दिया है। पूर्व मुख्य मंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने पर 2006 में हमारे राजपूत समाज के कर्मठ एवं ईमानदार नेता राजेंद्रसिंह राजपूत ने अपनी सीट छोड़ी थी। लेकिन उनके त्याग का फल उन्हें भाजपा ने नहीं दिया। 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुआ तो भाजपा ने रमाकांत भार्गव को टिकिट देकर एक बार फिर राजेंद्र सिंह राजपूत की अनदेखी की। अब जब उपचुनाव आया तो फिर बीजेपी ने रामकांत भार्गव को टिकिट देकर राजपूत समाज एवं बुदनी की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। बुदनी की जनता ने राजेंद्र सिंह को टिकिट देने की मांग की लेकिन भाजपा के नेताओं द्वारा बुदनी की जनता की अवहेलना कर पुनः रामकांत भार्गव को विधायक का टिकट देकर राजपूत समाज के साथ-साथ बुदनी की जनता को विद्रोह करने पर मजबूर कर दिया। राजपूत ने कहा कि मैं भेरूंदा बुदनी क्षेत्र से हूॅ, ओर किसानों का भी हमे समर्थन मिल रहा है। क्योंकि किसानों के बार-बार आंदोलन करने के बाद भी भाजपा सरकार ने गेहूं, सोयाबीन के भाव नहीं बढ़ाए। करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसिंह राणा ने कहा कि बुदनी की जनता को कांग्रेस और बीजेपी ने ठगा ह। बीजेपी प्रत्याशी रामकांत भार्गव जिन को बुदनी विदिशा की जनता ने सांसद बनाकर पूरे 5 साल दिए लेकिन बुदनी की जनता के लिए कुछ नहीं किया।
वहीं कांग्रेस उमीदवार राजकुमार पटेल पर आरोप लगाते हुए बोला कि राजकुमार पटेल ने पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान सुषमा स्वराज से सांठगांठ कर अपना पर्चा निरस्त कर पहले ही बुदनी की जनता को धोखा दिया है।  अब बुदनी क्षेत्र के युवा अजय सिंह राजपूत करणी सेना के निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और हम को सभी राजपूत समाज के साथ अन्य समाज, किसानों का भी समर्थन मिल रहा। वही जब राजेंद्रसिंह राजपूत पूर्व विधायक के बारे में पूछा तो करणी सेना के दोनों नेता का साफ कहना था कि राजेंद्र सिंह राजपूत बीजेपी के नेता है वो हमारे साथ नहीं है, लेकिन बुदनी विधानसभा का पूरा राजपूत समाज एवं किसान हमारे साथ है।

580 Views
What do you think?

गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल

All posts by गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल (34)

Leave a Reply