Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

11 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत-भवन की पुताई के दौरान हुआ हादसा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हंडिया। नगर के एक भवन में रंग रोगन का कार्य कर रहे 25 वर्षीय विवाहित युवक दीपक पिता देवीसिंह भिलाला की शनिवार को 11 केव्ही विद्युत लाईन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक मकान की पुताई कर रहा था इसी दौरान 11 केवी विद्युत तार के संपर्क में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने 3 भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस से मिलीं जानकारी के अनुसार दीपक पिता देवीसिंह भिलाया निवासी हंडिया प्रहलाद सिंह खत्री के भवन में पुताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान 11 केवी के तार के चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना पर हंडिया पुलिस ने तत्काल घटना स्थल का मुआयना किया। घटना स्थल का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। स्मरण रहे कि मृतक को हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डॉ.वीरेंद्र ईवने ने मृत होने की पुष्टि की। तत्पश्चात मृतक को पीएम के लिए हरदा जिला चिकित्सालय भेजा गया। हंडिया पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।

337 Views
What do you think?

Leave a Reply