Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

गुर्जर महासभा की अध्यक्ष बनी अंजु भायरे

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा की प्रदेशाध्यक्ष दीप्ति परमेश्वरी सिंह ने समाजसेवी अंजू भायरे को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने मनोनयन पत्र में कहा कि देश में सशक्त सामाजिक संगठन के संकल्प एवं समाज सुधार को दृष्टिगत रखते हुए गुर्जर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा महिला इकाई हरदा की अंजू भायरे को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत करता है। उन्होंने कहा कि आगामी 3 वर्षों या अगले चुनाव तक के लिए मनोनित किया जाता है। प्रदेशाध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उद्देश्यों के तहत समाज हित के कार्य कर प्रदेश में सामाजिक संगठन को क्रियाशील एवं मजबूत बनाते हुए समाज को आप नई दिशा प्रदान करेंगी।

442 Views
What do you think?

Leave a Reply