Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

बेरोजगार युवाओं को दिया विद्युत संबंधी प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बेरोजगार युवाओं एवं महिला पुरुषों के लिए चलाए जा रहे महत्वपूर्ण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत घेरलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी के 30 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के निदेशक दिनेश कुमार शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात घेरलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी से संबंधित स्वरोजगार अथवा स्वयं व्यवसाय स्थापित करके आर्थिक रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। समापन के अवसर पर आरसेटी निदेशक दिनेश कुमार शाक्य द्वारा संस्थान की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा गया कि यह संस्थान वर्तमान में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार स्थापना में सहयोग करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। संस्थान के संकाय सुरेश धनगर, सुनील कुमार, सुशील कुमार साहु (डीएसटी) कार्यालय सहायक राहुल जायसवाल, कार्यालय सहायक शिवानी राजपूत, किश्वर खान सभी स्टाफ का सहयोग रहा। अगामी प्रशिक्षण कंप्यूटर एकाउंटिंग, फ़ास्ट फूड स्टाल उद्यमी, बकरी पालन, घेरलू अगरवत्ती निर्माण नवम्बर माह में प्रारंभ किया जाएगा। जो भी हितग्राही पंजीयन करना चाहते हैं वह संस्थान में आकर शीघ्र पंजीयन करके अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।

267 Views
What do you think?

Leave a Reply