Skip to content
Friday, 16 October 2026
सीहोर

कार्तिकेय के बयान पर गरमाई सियासत :- भाजपा में असंतोष का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे कार्तिकेय: विक्रम

1 min read
Text Size:

भैरूंदा। भाजपा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान के द्वारा दिए गए बयान पर बुधनी विधान सभा क्षेत्र में सियासत गरमा गई है। इस मामले में कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए उनके बयान को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंनें कहा कि कार्तिकेय सिंह के बयान में हताशा झलक रही है। हमे यह समझ नही आ रहा कि आखिर कौन से कांगे्रसी भारतीय जनता पार्टी का चोला पहनकर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे है। पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत और पूर्व मंडी अध्यक्ष आशाराम यादव जनसंघी है यदि कार्तिकेय सिंह इन्हें कांग्रेसी मान रहे है तो हम इन दोनों नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते है। उन्हें अपने भाषण में यह साफ करना चाहिए कि ऐसे कौन से नेता है जिन्होंने भाजपा का चोला पहन रखा है। ऐसा लगता है कि भाजपा में लगातार असंतोष पनपता जा रहा है और कार्तिकेय सिंह इसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे है।

244 Views
What do you think?

गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल

All posts by गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल (34)

Leave a Reply