Skip to content
Friday, 16 October 2026
सीहोर

पोस्टर वार :- नामांकन पोस्टर से सीएम सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष गायब

1 min read
Text Size:

भैरूंदा। आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के द्वारा नाम निर्देश पत्र जमा किया जाएगा। हालांकि उनके द्वारा गुरूवार को शुभ मुहुर्त में नामांकन जमा किया जा चुका है। लेकिन आज कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए वह अपना नामांकन जमा करेंगे। नामांकन जमा करने के लिए सोशल मीडिया पर भाजपा के द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर से वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का फोटो गायब है। सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्टर पर भी अब सवाल खड़े हो रहे है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की बैठक के दौरान बुधवार को जो फ्लैक्स गोपालपुर व भैरूंदा में लगाए गए थे। उसमें से स्थानीय नेताओं के साथ ही टिकट के दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों की फोटो गायब थी। गुरूवार को जारी सोशल मीडिया पोस्टर में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फोटो गायब होना नया चर्चा का विषय बन गया।

410 Views
What do you think?

गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल

All posts by गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल (34)

Leave a Reply