नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी धर्मेंद्र नागवे को गिरफ्तार किया है। गत 13 अक्टूबर को पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में धारा 137(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी। एसपी अभिनव चौकसे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर इंदौर के बड़ा गणपति से गिरफ्तार किया। आरोपी धर्मेंद्र नागवे सिहोर के गोपालपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और दुष्कर्म के मामले भी दर्ज किए हैं। नाबालिग को उसके परिवार के पास सौंप दिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

230 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!