पटाखा फोड़ते वक्त बालक झुलसा

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को सुबह पटाका फोड़ते वक्त एक बालक झुलस गया जिसे उपचार हेतु परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार तकिया महौल्ला के पीछे गली में रहने वाला १४ वर्षीय बालक असफाक पिता शाबिर घर के बाहर पटाके फोड रहा था। तभी एक पटाका उसके पास फूट गया। जिसके कारण वह झुलस गया। बालक की मां अनिशा बी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहा उसका उपचार किया जा रहा है।

238 Views

Leave a Reply