ग्राम पंचायत ढोलगाव में डेंगू का कहर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले में बुखार एवं डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों और क्लीनिकों में रोजाना मरीजों की लाइन लगी रहती है।  कई बार हालात ऐसे बन जाते है जिससे मरीज को  सुबह से शाम तक ईलाज के अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। जिले की ग्राम पंचायत ढोलगाव में इसी तरह के हालात देखे जा सकते है। यह हर घर में ४ से ५ डेंगू के मरीज है। पूरे गांव में डेंगू बुखार फैलने से लोगो में डर का माहौल बना हुआ है। यहां डेंगू ने कहर मचा रखा है, लेकिन ग्राम पंचायत मुक दर्शक बनकर बैठी है। इस बीमारी से लड़ने और बचने के कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। जबकि पंचायत को गांव में केमिकल छिड़काव कर मच्छरों के नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए। जिससे आम जन को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से राहत मिल सके। जिला प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देकर विशेष कदम उठाने चाहिए। सभी पंचायतों को उचित प्रबंधन के लिए आदेश किए जाए, जिससे बीमारियों के बोझ से आम जनता को बचाया जा सके।

424 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!