हैंडबॉल प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में हरदा टीम बनी विजेता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी स्कूल के मैदान पर किया गया। जिसमें हरदा, नर्मदापूरम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच हरदा और नर्मदापरम के बीच हुआ। जिसमें हरदा की टीम ने 5/2 विजयश्री हासिल की। इसी प्रकार बालक वर्ग में हरदा ने फाइनल मैच में नर्मदापुरम को 19/14 से हराया। प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, शासकीय महात्मा गांधी स्कूल के प्राचार्य जेपी प्रजापति, सुभाष शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी बीएस विषैला, रामनिवास जाट, विनोद उपाध्याय, नरेंद्र, खेल विभाग से हैंडबॉल कोच विकास पांडेय , अरविंद शर्मा, विनोद साहू मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका गौतम विश्वकर्मा, हिमांशु धुर्वे, प्रतीक शर्मा, करण लोंगरे, आयुष, रविंदर, रोहित आदि उपस्थित रहे।

366 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!