अनोखा तीर, हरदा। हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी के अंतर्गत नहरों की साफ-सफाई व रखरखाव का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। कार्यपालन यंत्री हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी सोनम वाजपेयी ने बताया कि जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिए निर्णय अनुसार शीघ्र ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे पूर्व प्रतिवर्ष की तरह नहरों की साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि निर्धारित लक्ष्य अनुसार इस वर्ष हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी अंतर्गत 52541 हेक्टेयर में रबी सिंचाई के लिये पानी दिया जाएगा।
342 Views


